अयोध्या 15 मार्च (आरएनएस)। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को श्रीराम जानकी माई बाड़ा आश्रम रामघाट में परिषद के पदाधिकारियो ने पहुंचकर वृद्धा आश्रम की प्रमुख कृष्णादासी एवं अन्य वृद्ध महिलाओं के साथ महिला दिवस का कार्यक्रम मनाया, अधिवक्ता परिषद की उपाध्यक्ष अनीता पाठक ने वृद्ध महिलाओं को फल एवं मिष्ठान वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की अधिवक्ता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि मातृशक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है इसके बगैर सब कुछ अधूरा है हम सभी को वृद्धावस्था आश्रम आकर यहां पर रह रही महिलाओं का सम्मान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए सम्मान से अभिभूत कृष्ण दासी जी ने कहा आप सबके सहयोग से ही यह आश्रम चलता है आप सभी को हमारा ढेर सारा आशीर्वाद ,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के महामंत्री रत्नेश सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रदीप तिवारी, सुरभि त्रिपाठी ,कर्मवीर सिंह ,वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

