सोहावल-अयोध्या 15 मार्च (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुचित्तागंज की पुलिस पहरा देती रह गयी। बन माफिया सामने से ही 7 पेंड़ काट कर चलते बने। भनक लगने पर टास्क फोर्स प्रभारी ने मारा छापा मौके से लकड़ी लदी ट्राली ट्रैक्टर और काटने की मशीन छोड़कर मजदूर भाग खड़े हुए। अपनी सुपुर्दगी में लेकर वन विभाग लकड़ी ठेकेदार की तलाश में जुटी है। पुलिस चौकी सुचित्तागंज बाजार के सामने स्थित पियरा गांव शनिवार की सुबह होते पुलिस और वन विभाग दोनों के लिए सुर्खियों में आ गया। जहां रात भर लकड़ी ठेकेदार के मजदूर फलों से लदें हरे भरे आम के सात पेड़ कटर मशीन की गडग़ड़ाहट के साथ काटते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कुछ लकड़ी तो रात में ही उठ गई कुछ वन विभाग के छापे में पकड़ में आयी। दोनों विभागों की आंख में धूल झोंक कर चल रहे हरे-भरे पेड़ों की कटान के पीछे स्थानीय कर्मचारियों की मिली भगत बताई जाती है। अभी 4 दिन पहले ही सती चौरा चौकी अंतर्गत बरसेड़ी गांव में लगभग दो दर्जन पेड़ काटने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के रेंजर रत्नेंद्र त्रिगुणायक ने 70 हजार रुपए जुर्माना करके रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी। वन विभाग की सख़्ती के बावजूद आम के पेड़ों का सफाया होना कृत्य चौंकाने वाला है। टास्क फोर्स प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जुड़े ठेकेदार के विरुद्ध 25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। ठेकेदार और पेड़ मालिक दोनों की जाँच पड़ताल की जा रही है। जिम्मेदार कार्रवाई से नहीं बचेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

