-श्रीराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ किया रेफर
अयोध्या 15 मार्च (आरएनएस)। श्री बड़ा भक्तमाल मंदिर के पीठाधीश्वर महंत डा अवधेश दास की रविवार को अचानक तबीयत बिगडऩे से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें अयोध्या धाम स्थित श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनका गहन परीक्षण किया। प्राथमिक जांच में फेफड़ों में पानी भरने की समस्या सामने आने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।इसके बाद महंत डा अवधेश दास जी को लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है और फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।श्री राम हॉस्पिटल के अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने बताया कि महाराज जी को फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत के कारण भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। उन्होंने बताया कि अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
महंत डा अवधेश दास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अयोध्या सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर से जुड़े संत-महंतों और भक्तों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह ने बताया कि महंत को फेफड़ों में पानी और सीने में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। महंत की तबीयत बिगडऩे की खबर से संत समा और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल देखा जा रहा था। महंत अवधेश कुमार दास को रविवार को देखने के लिए श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य और रामलला सदन देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य महाराज, एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार व श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज व महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव अस्पताल देखने पहुंचे। जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य और श्रीअर्जुनद्वाराचार्य जगद्गुरु स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य व श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास ने बताया कि बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत डा अवधेश कुमार दास महाराज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वे जल्द ही भगवान की सेवा के लिए बड़ा भक्तमाल में पहुंचेंगे। पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास आदि संत भी महंत डा अवधेश दास महाराज को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

