द केरला स्टोरी 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कमाई में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं द केरला स्टोरी 2 ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 2.96 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म के कलेक्शन में 16 परसेंट की ऑक्यूपेंसी देखी गई. फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं. पर अगर फिल्म ने 16वें दिन 2.96 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 44.76 करोड़ हो गया है.
फिल्म ने टोटल 52.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं 44.76 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो द केरला स्टोरी 2 ने 80 लाख से ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 4.75 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 4.80 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़, छठे दिन 3.55 करोड़, सातवें दिन 2.78 करोड़, आठवें दिन 2.75 करोड़, नौवें दिन 3.75 करोड़, दसवें दिन 3.30 करोड़, 11वें दिन 1.95 करोड़, 12वें दिन 2.15 करोड़, 13वें दिन 1.60 करोड़, 14वें दिन 1.52 करोड़ का कलेक्शन किया. 15वें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ कमाए.
पहले हफ्ते में फिल्म ने 23.28 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 17.02 करोड़ कमाए. बता दें कि इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया, ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. फिल्म को कामाख्या सिंह नारायण ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है.
द केरला स्टोरी 2 काफी विवादों में भी रही. फिल्म में तीन ऐसी लड़कियों की कहानी दिखाई जाती है जो दूसरे धर्म में शादी करती हैं. वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं. शादी के बाद उनकी जिंदगी में बहुत तकलीफें आती हैं और पूरी जिंदगी बदल जाती है.

