रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित सीक्वल, धुरंधर 2, जिसका ऑफिशियल टाइटल धुरंधर: द रिवेंज है, 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए तैयार है. मेकर्स ने अब नेशनवाइड के लिए भी एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर ओपन कर दिया है. एडवांस बुकिंग को भारत के बड़े बाजारों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, कई सिनेमा सर्किट तो टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करने में भी मुश्किल महसूस कर रहे हैं.
धुरंधर 2 के मेकर्स ने देशभर के फैंस को गुड न्यूज दिया. मेकर्स ने बताया कि धुरंधर 2 का नेशनवाइड एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते लिखा है, बिगाडऩे का वक्त आ गया है, धुरंधर द रिवेंज की एडवांस बुकिंग देशभर में खुली है. अभी अपने टिकट बुक करें. धुरंधर द रिवेंज दुनिया भर में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.
सैकनिल्क के शेयर किए गए नए अपडेट में बताया कि ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में फिल्म के प्रीमियर से कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में काफी भीड़ देखी जा रही है. इसे देखते हुए, सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म के शुरुआती वीकेंड में और भी शो जोडऩे पर विचार करना शुरू कर दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में लगभग 50 प्रतिशत टिकट पहले ही बिक चुके हैं, जबकि हैदराबाद में प्री-सेल 75 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है और बेंगलुरु में एडवांस बुकिंग में लगभग 60 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं.
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि मौजूदा रुझान फिल्म के प्रति जबरदस्त उत्साह को दर्शाता है. डिमांड का यह लेवल 2017 में आई बाहुबली 2: द कंक्लूजन को मिले माहौल की याद दिलाता है. हालांकि अभी बुकिंग का शुरुआती दौर ही चल रहा है, लेकिन प्रमुख महानगरों में टिकटों की बिक्री की रफ्तार से यह संकेत मिलता है कि यह फिल्म हाल के सालों में रिलीज हुई किसी भी भारतीय फिल्म के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक हासिल कर सकती है.
आदित्य धर की इस फिल्म ने सिर्फ पेड प्रीव्यूज से ही भारत में 32 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, 14 मार्च सुबह 10 बजे तक धुरंधर: द रिवेंज ने 9506 शो के लिए 5,44,237 टिकट बेचे हैं, जिससे पेड प्रीव्यू बुकिंग से 27.36 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है. वहीं ब्लॉक सीटों के साथ 32.11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
इस फिल्म ने अब अपनी ही पिछली फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि, यह छावा के रिकॉर्ड को तोडऩे से बस जरा सा चूक गई. सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने भारत में पहले दिन 28 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग की थी. जबकि छावा ने घरेलू स्तर पर पहले दिन 33.50 करोड़ रुपये (नेट) की ओपनिंग की. हालांकि धुरंधर और छावा दोनों के ही पेड प्रीव्यू नहीं हुए थे.
विदेशों में भी फिल्म की मांग जोर पकड़ रही है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस के अनुसार, फिल्म ने अमेरिका में प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग से 1.07 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. यह कमाई 690 जगहों, 1,765 शो और 67,000 से ज्यादा टिकटों की बिक्री से हुई है.
ट्रैकर के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग से अब तक लगभग 1.31 मिलियन डॉलर की कमाई हो चुकी है. अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म ओपनिंग-डे पर एडवांस बुकिंग से लगभग 2 मिलियन डॉलर और पहले वीकेंड तक लगभग 4.05 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है.
आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर द रिवेंज दुनिया भर में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं, 18 मार्च को फिल्म पेड प्रीव्यू होगा. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन आर. माधवन अहम भूमिका में हैं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

