नईदिल्ली,16 मार्च (आरएनएस)। अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर राहत भरी खबर आई है। यहां से सोमवार को अब तक 550 से अधिक नागरिक की ईरान से सुरक्षित निकासी हो गई है। वे आर्मेनिया के रास्ते बाहर निकले हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए आर्मेनिया सरकार की आभार जताया। उन्होंने पोस्ट में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान को टैग किया है।
जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ईरान से अब तक 550 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहयोग के लिए आर्मेनिया की सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इन चुनौतीपूर्ण समय में अरारत मिर्जोयान के सहयोग की सराहना करता हूं। बता दें कि 550 से अधिक भारतीयों की निकासी के बाद अब ईरान में फंसे नागरिक काफी कम बचे हैं, जिनको वापस भारत लाने की कोशिशें जारी हैं।
विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक अभी भी हैं। पहले जारी की गई एडवाइजरी से कई भारतीयों को ईरान छोडऩे और सुरक्षित घर लौटने में मदद मिली। मंत्रालय ने बताया था कि कई नागरिकों को तेहरान से सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। सरकार अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते यात्रा करने वालों की भी मदद कर रही है। साथ ही, वीजा, जमीनी सीमा पार करने और उड़ानों में सहयोग कर रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

