—- लोकगीत- लोकनृत्य और फूलों की होली में सराबोर हुआ माहौल।
—- विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय ने किया उद्घाटन, —- डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कार्यक्रम का किया समापन।
कुशीनगर, 16 मार्च (आरएनएस)। जनपद मुख्यालय से सटे सोहरौना टीवीएस एजेंसी के निकट स्थित डा0 प्रणव श्रीवास्तव के नवनिर्मित भवन में विमर्श साहित्यिक सामाजिक सेवा संस्था पडरौना, विश्व भोजपुरी सम्मेलन कुशीनगर, सिटी क्लब पडरौना, रेडियो प्रज्ञा 90.4 एफएम तथा पिंजरापोल गौशाला के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वसंतोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, साहित्य और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा परिसर बसंती उल्लास और रंगों के उत्सव में सराबोर हो उठा।
बसन्तोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वसंतोत्सव नवजीवन और उल्लास का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का कार्य करते हैं। लोकगीत और लोक नृत्य हमारी लोक संस्कृति को सहेज कर अगली पीढ़ी तक ले जाते हैं। इनका संरक्षण संवर्धन हम सब का दायित्व है।
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की बड़ी भूमिका है।
वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि लोक संस्कृति को जीवित रखने के लिए कलाकारों और साहित्यकारों का योगदान अमूल्य है और समाज को उनका सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मुरली मनोहर मिश्र ने कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लोक गायक राम दरस शर्मा, राकेश श्रीवास्तव और फोक जलवा भारत के विजेता वीर सिंह सूफी और उपविजेता नीरज निराला ने अपने सुरों से समां बांध दिया। वहीं नाट्य संस्था संगम सलेमपुर के कलाकारों में डिंपल श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव, अनुप्रिया चौहान, पलक गौड़ नृत्य निर्देशक श्रीमती शीलम राव टीम लीडर राधेश्याम गुप्ता ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि दिनेश भोजपुरिया एवं आकाश महेश पुरी की दमदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और अधिक रंगारंग बना दिया। अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव एवं भोजपुरी प्रस्तुत शिवेंद्र पांडेय के कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में हंसी- खुशी, संगीत और रंगों का अनोखा माहौल देखने को मिला। इसके अलावा साक्षी गुप्ता, अनामिका गुप्ता, यशिका मौर्या, सुभाष सुहाना, मंटू पाठक, धीरज राव, दिनेश पाठक सहित दर्जनों कलाकारों ने अपनी शानदार पारंपरिक प्रस्तुति दी। जिससे पूरा सभागार झूम उठा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि केवल भौतिक सामाजिक और आर्थिक विकास ही विकास का पैमाना नहीं है बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को सहजते हुए आगे बढऩा ही विकास है और जिस प्रकार एक पौधे के लिए उसकी जान मजबूत होना आवश्यक है वैसे अपनी लोक संस्कृति को बचाए रखना अपनी जड़ों से जुड़े रहने जैसा है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार अनूप मिश्रा ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आर. के. भट्ट बावरा, उपाध्यक्ष ज्ञानवर्धन गोविन्द राव तथा पिंजरापोल गौशाला के मंत्री अखिलेश गोयल, सिटी क्लब के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रेडियो प्रज्ञा के प्रबंध निदेशक परशुराम श्रीवास्तव, संरक्षक शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अमित वर्मा, संजीव गुप्ता, अमित पांडे, अनिल मिश्रा, धनंजय मिश्रा, बीएन मिश्रा, श्रीमती कालिंदी त्रिपाठी, डॉक्टर श्रीमती सुनीता पांडे, वरिष्ठ नेता विजय पांडेय, सपा नेता शाहिद लारी, सीमा गुप्ता, पत्रकार दिनेश पांडेय, आफताब आलम अंसारी, शंभू सजल, दिनेश पांडे, जगदंबा अग्रवाल, अजय सर्राफ, नवल किशोर त्रिपाठी, पत्रकार अशोक शुक्ला, संजय चाणक्य, ज्योतिभान मिश्रा, पवन मिश्रा, साजिद अंसारी, खुर्शेद आलम, मोहम्मद नईम, सौम्या जायसवाल, सीमा शुक्ला, नम्रता भट्ट, आदित्य श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, अजीत यादव, सागर पांडेय, अब्दुल मजीद, मोनिका, खुशी, अमन, नूर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

