—- राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की नीतियों पर संतोष जताते हुए प्रदेश में 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का लिया संकल्प।
कुशीनगर, 16 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का बाजार अमेरिका की शर्तों पर डोनाल्ड ट्रंप के हाथों गिरवी रख दिया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में देश का किसान अपने उत्पादन को बेच ही नहीं पाएगा और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ ही टूट जाएगी।
श्री चौबे खड्डा स्थित एक विवाह भवन में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के 329 खड्डा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रसोई गैस की किल्लत, बेतहाशा बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने अन्याई यूजीसी बिल वापस करने की मांग दुहराते हुए रसोई गैस की किल्लत पर केन्द्र सरकार की विदेश नीति को कठघरे में खड़ा किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने कहा कि महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। रोजगार का कोई इंतजाम नहीं है। कमीशनखोरी चरम पर है। सरकारी दफ्तरों के अफसर आम जनता की समस्याओं का समय से निराकरण नहीं कर पा रहे। थाने में जनता का दोहन और उत्पीडऩ हो रहा है और किसानों के उत्पादन की विक्रय में विचौलिये चांदी काट रहे है। कार्यक्रम के संयोजक व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि देश को अमरीकी प्रभुत्व का गुलाम बनाने की साजिश चल रही है। इस साजिश के खिलाफ कार्यकर्ताओं को एक और स्वतंत्रता आन्दोलन का विगुल फूँकना होगा। यह तय करना होगा कि हर घर को पर्याप्त रसोई गैस मिले, हर युवा को रोजगार मिले और हर किसान के उत्पाद को सही दाम मिले। सम्मेलन में सैंकड़ों युवाओं ने पार्टी की नीतियों पर संतोष जताते हुए प्रदेश में 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लिया। सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरेंद्र मिश्र बिरही, प्रदेश महासचिव श्रीराम तिवारी, पूर्वांचल प्रभारी सोनू मणि त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, देवरिया जिलाध्यक्ष डॉ वृज विहारी पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ विजय पाठक, मंडलीय अध्यक्ष विजय पाण्डेय द्वितीय, वि0 स0 क्षेत्र रामकोला प्रभारी संगीता भारती, वि0स0 फरेंदा प्रभारी अनादि नाथ, अध्यक्ष विधान सभा पडरौना राजू पाठक, अध्यक्ष खड्डा कलमुल्ला अंसारी, शिवलाल गुप्ता, बालगोविंद सैनी, विपिन यादव, कुलदीप आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

