मेरठ 16 मार्च (आरएनएस)। रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की पहचान जेब से मिले सामान से दौराला के ग्राम कैली निवासी जाकिर हुसैन पुत्र रफीक अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजन को सूचना देकर शव मर्चरी भेज दिया।
मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना रेलवे रोड पुलिस को दी गई थी। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

