लखनऊ, 16 मार्च (आरएनएस ) । बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर्थ (स्ड्डद्वड्डह्म्ह्लद्ध) पोर्टल के माध्यम से सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी से बढ़ाकर 20 मार्च कर दी है। अब छात्र-छात्राएं 20 मार्च 2026 तक अपना सेमेस्टर शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि पहले यह तिथि 5 फरवरी निर्धारित थी।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कई विद्यार्थियों ने शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता जताई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया है, ताकि सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय के भीतर अपनी शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकें।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे बढ़ाई गई तिथि का लाभ उठाते हुए समर्थ पोर्टल के माध्यम से समय रहते अपना सेमेस्टर शुल्क जमा कर दें, जिससे आगे की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

