लखनऊ 16 मार्च (आरएनएस )। निर्माणाधीन 19 मंजिला इमारत में काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे उस समय हुआ जब मजदूर शटरिंग का काम कर रहा था।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (लगभग 40 वर्ष) पुत्र शिवमंगल कुशवाहा निवासी ग्राम बगलई, थाना कोतवाली सदर जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। वह 19 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

