नई दिल्ली,16 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प.बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.
भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों-भबनीपुर और नंदीग्राम से मैदान में उतारा है, जबकि शंकर घोष को सिलीगुड़ी से, अशोक डिंडा को मोयना से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से मैदान में उतारा गया है.बंगाल विधानसभा चुनाव में दिलीप घोष खडग़पुर सदर से और स्वपन दासगुप्ता कोलकाता की रासबिहारी सीट से चुनाव लड़ेंगे.
पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है. कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां भी मैदान में हैं. टीएमसी ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की औपचारिक घोषणा नहीं की है.
भवानीपुर से सुवेंदु को मैदान में उतारने को भाजपा द्वारा टीएमसी के नेतृत्व को उसके गढ़ में चुनौती देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सुवेंदु ने इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम से ममता को हराया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। सुवेंदु पहले खुद टीएमसी में रहे हैं और उनकी गिनती ममता के करीबियों में होती थी। अब वे फिर से ममता को ही चुनौती देते नजर आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ऐसी उम्मीदवार सूची तैयार करने में लगी है, जो सत्ता विरोधी रुझान को कम कर सके, स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को फिर से संतुलित कर सके और 15 साल से सत्ता में बनी पार्टी का वर्चस्व कायम रख सकें.
राजनीतिक हलकों में उम्मीदवार चयन की इस प्रक्रिया को सत्तारूढ़ दल की एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी को ऐसे समय में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाना है, जब सत्ता विरोधी लहर और चुनाव से पहले मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर बदलते राजनीतिक और चुनावी विमर्श चुनावी परिदृश्य को जटिल बना रहे हैं.
राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होना निर्धारित है. 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 294 में से 215 सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 77 सीटें मिली थीं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

