रायपुर,16 मार्च (आरएनएस) । मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री) राजेन्द्र शुक्ल अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक श्री शुक्ल कल 17 मार्च को शाम 06:15 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। शाम 07:15 बजे वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के पश्चात शाम 07:30 बजे विंध्य समाज के क्वींस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम सेल्स टैक्स कॉलोनी में ई-5 में संजीव तिवारी के निवास में करेंगे। श्री शुक्ल 18 मार्च को प्रात: 10:15 बजे नालंदा परिसर का अवलोकन करने के बाद सुबह 11:15 बजे शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:05 बजे पहुना गेस्ट हाउस रायपुर में विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से भेंट करने के पश्चात श्री शुक्ल दोपहर 03:15 बजे भोपाल रवाना होंगे।
००००

