निमिष पाटिल दशरथ.. वर्तमान एसपी सिटी अभिनव त्यागी की लेंगे जगह
अभिनव त्यागी को भदोही जिले की जिम्मेदारी
गोरखपुर 16 मार्च (आरएनएस )के नए एसपी सिटी का पदभार संभालेंगे निमिष पाटिल। वर्तमान में गोरखपुर के एसपी सिटी रहे अभिनव त्यागी को भदोही की जिम्मेदारी सौंप गई है। शासन की तरफ से 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत की गई है यह कार्रवाई।शासन के तरफ से जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट के तहत गोरखपुर के वर्तमान एसपी सिटी अभिनव त्यागी का तबादला भदोही हो गया है। अब वह वहां पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। तो वही गोरखपुर के नए एसपी सिटी निमिष पाटिल दशरथ होंगे। निमिष पाटिल इसके पूर्व गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद पर अपनी सेवाए दे रहे थे। गोरखपुर में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कार्यक्रम कुल 18 महीने का रहा,इस दौरान उन्होंने कई बड़ी सफलतायें हासिल की, जैसे पशु तस्करी का मामला हो, या फिर इंश्योरेंस ठगी, हुक्का बार, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एयर फोर्स कर्मचारी का अपहरण, ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा जैसे कई मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। त्यागी 2019 बैच के आईपीएस रहे है।वही गोरखपुर के नए एसपी सिटी बनाए गए निमिष पाटिल 2020 बैच के आईपीएस है। और मूल रूप से महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने बीटेक तक की पढ़ाई पूरी की है। जल्द ही गोरखपुर के एसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाललेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

