रायपुर, 24 जून (आरएनएस)। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन-9 के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, वार्ड पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्यों की शुरुआत की।
वार्ड के सात अलग-अलग स्थानों पर सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, गार्डन मरम्मत सहित विभिन्न जनसुविधा से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, नवयुवक, महिलाएं, वार्ड के गणमान्य नागरिक तथा नगर निगम जोन-9 के अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ किया जाए और सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पाइपलाइन जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से वार्डवासियों को सीधे लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए शासन और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों की अपेक्षा जताई।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

