बस्ती 16 मार्च (आरएनएस )। कमला देवी इण्टर कॉलेज और मां गायत्री फाउण्डेशन की पहल पर खसरा से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों, स्थानीय ग्रामवासियों को खसरा के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आहार एवं पोषण विशेषज्ञ नीरज पाण्डेय ने बताया कि खसरा एक संक्रामक विषाणु के द्वारा फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे बचने के लिए टीकाकरण व पोषण युक्त आहार सबसे अच्छा व सरल साधन है।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया पाण्डेय, प्रबंधक नीरज पाण्डेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय, अध्यापकगण राम अच्छबर गिरी, डी एन चौधरी, शांति शर्मा, ममता श्रीवास्तव ज्योति स्वास्थ्य विभाग के एएनएम पद्मजा राव और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

