बीजापुर, 16 मार्च (आरएनएस)। बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित कन्या छात्रावास में रह रही छात्राओं के छात्रावास छोड़कर जाने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय बीजापुर द्वारा एक जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, हाल ही में कुछ छात्राओं के छात्रावास छोडऩे और उससे जुड़ी खबरों के समाचार पत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित होने के बाद मामले की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के लिए यह समिति बनाई गई है।
समिति में ये अधिकारी शामिल=
जांच समिति में निम्न अधिकारियों को शामिल किया गया है—
अपर कलेक्टर, जिला बीजापुर — अध्यक्ष
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग बीजापुर — सदस्य
जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर — सदस्य/सचिव
डॉ. रेला ठाकुर, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बीजापुर — सदस्य
7 दिनों में सौंपनी होगी रिपोर्ट=
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि गठित समिति पूरे मामले की जांच कर 7 दिनों के भीतर स्पष्ट अभिमत के साथ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद प्रशासन आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगा।
०

