बीजापुर, 16 मार्च (आरएनएस)। राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों (एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल) की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला बीजापुर में प्राप्त शिकायतों के समन्वय एवं उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य से उत्तम भारती, सहायक खाद्य अधिकारी को जिला स्तरीय कॉल सेंटर नंबर 88152-59949 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त नोडल अधिकारी कॉल सेंटर में प्राप्त होने वाली एलपीजी, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों तथा ऑयल कंपनियों के जिला समन्वयकों से समन्वय स्थापित करेंगे तथा शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं उन पर की गई कार्यवाही का नियमित अभिलेखन करते हुए आवश्यकतानुसार प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे तथा जिला प्रशासन को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिले के उपभोक्ता पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला स्तरीय कॉल सेंटर नंबर 88152-59949 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रायपुर स्थित टोल फ्री नंबर 1800-233-3663, 1967 तथा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 पर भी संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
०

