-ईओ सीमा राय ने जनता से सहयोग की किया अपील
गोसाईगंज-अयोध्या 16 मार्च (आरएनएस)। नगर पंचायत गोसाईगंज में जल्द ही जीआईएस सर्वे प्लस जनगणना अभियान शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर नगर पंचायत की ईओ सीमा राय ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग इस सर्वे में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और टीम द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही-सही उत्तर दें, ताकि नगर का सही आंकड़ा तैयार किया जा सके और विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।ईओ सीमा राय ने बताया कि यह सर्वे नगर पंचायत के विकास और योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए बेहद जरूरी है। इस अभियान के माध्यम से नगर क्षेत्र के घरों, जनसंख्या, संसाधनों और अन्य जरूरी जानकारियों को जीआईएस तकनीक के जरिए डिजिटल रूप में दर्ज किया जाएगा, जिससे भविष्य में नगर के विकास कार्यों की योजना बनाना आसान होगा।
उन्होंने नगरवासियों से कहा कि जब सर्वे टीम आपके घर या मोहल्ले में पहुंचे तो उन्हें पूरा सहयोग दें और जो भी जानकारी पूंछा जाए उसका सही और स्पष्ट उत्तर दें। इससे प्रशासन को वास्तविक आंकड़े मिलेंगे और नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।सर्वे कार्य के लिए बाहर से भी अधिकारी और कर्मचारी आए हुए हैं। जानकारी के अनुसार जिलाधीश धौलपुर (राजस्थान), शिवम मिश्रा धौलपुर (राजस्थान) तथा रवि कुशवाहा (आगरा) भी इस कार्य में सहयोग के लिए पहुंचे हैं और सर्वे टीम के साथ मिलकर कार्य को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जीआईएस सर्वे और जनगणना के माध्यम से नगर की वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिससे आने वाले समय में सड़क, सफाई, पानी, बिजली और अन्य विकास कार्यों की योजनाएं और बेहतर ढंग से बनाई जा सकेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

