अयोध्या 16 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के विवेकानंद नगर में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित की गई अयोध्या महानगर के व्यवस्था प्रमुख विवेक अग्रवाल ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्रत्येक कार्यक्रमों में आगे बढऩा है चैत्र प्रतिपदा भारतीय हिंदी नव वर्ष के आगमन पर 19 मार्च दिन बृहस्पतिवार को प्रात: 6:30 बजे संघ स्थान संध्या सरोवर में संघ प्रार्थना करके भारतीय नव वर्ष मनाया जाएगा बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ स्वयंसेवक जयप्रकाश पांडेय ,विवेकानंद नगर के सह कार्यवाह सुनील साहू , आलोक गोयल ,बस्ती प्रमुख अधिवक्ता राजीव शुक्ला ,राजीव जैन, दिनेश सिंह ,उत्पल अड्डी ,वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

