दौसा ,17 मार्च (आरएनएस)। राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जंग छेड़ते हुए एक दूल्हे ने महज 1 रुपया और नारियल स्वीकार कर विवाह कर समाज को एक सकारात्मक और प्रेरक संदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, दौसा की गंगा विहार कॉलोनी निवासी पन्नालाल बैरवा की पुत्री मीनाक्षी बैरवा (जो दौसा विधायक डी.सी. बैरवा के मीडिया प्रभारी की बहन हैं) का विवाह चिरावंडा निवासी सुनील बैरवा के साथ संपन्न हुआ। दूल्हा सुनील बैरवा भारतीय रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। विवाह की रस्मों के दौरान जब कन्या पक्ष की ओर से दहेज की रस्म अदायगी की बात आई, तो दूल्हे सुनील बैरवा ने स्पष्ट रूप से भारी-भरकम दहेज लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल ?1 का शगुन स्वीकार कर सादगीपूर्ण तरीके से विवाह की रस्में पूरी कीं।
इस सराहनीय पहल की विवाह में मौजूद अतिथियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उपस्थित लोगों का कहना था कि:
यदि शिक्षित युवा इसी तरह आगे आकर दहेज का विरोध करेंगे, तो समाज से इस कुरीति का जड़ से सफाया हो जाएगा। यह विवाह आने वाली पीढिय़ों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस सादगीपूर्ण विवाह की पूरे दौसा क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है और इसे सोशल मीडिया पर भी एक आदर्श विवाह के रूप में सराहा जा रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

