बरेली 17 march, (Rns) /- बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी अफसर खां की मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं।
इज्जतनगर इलाके में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी अफसर खां ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लगी।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।
मुठभेड़ स्थल से करीब 10 खोखे भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर काफी फायरिंग की थी। इस मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

