0-कांग्रेस के राघवेन्द्र सिंह ने मामला उठाया
0-शिक्षा मंत्री पर घोटाला और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने किया बर्हिगमन
रायपुर, 18 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा में आज जम्बूरी के लिए बुलाए गए नियम विरूद्ध टेण्डर तथा अध्यक्ष पद के नियुक्ति सहित अन्य विषयों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। शिक्षा मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों को सदन का बर्हिगमन कर दिया।
विधानसभा में आज बजट सत्र के प्रश्रकाल के दौरान कांग्रेस के राघवेन्द्र सिंह ने गत दिनों बालोद जिले में आयोजि जम्बूरी के आयोजन को लेकर कई पश्र दागे, उन्होंने शिक्षामंत्री को घेरते हुए कहा कि बालोद में जम्बूरी का आयोजन का निर्णय आपने किया या किसी अन्य ने। विधानसभा में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जम्बूरी के आयोजन का निर्णय भारत स्काउट एवं गाइड के एक अधिकारी द्वारा लिया गया है। पहले नई राजधानी तथा बालोद में इसका आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। इसमें कलेक्टर बालोद से अस्पताल तालाब सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। कांग्रेस सदस्य ने जानना चाहा की आपकी नियुक्ति जिस तिथि को की गई थी, उसके पहले बिना टेण्डर बुलाए काम ठेकेदार को नियम विरूद्ध दे दिया गया। गजेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य का शिक्षा मंत्री ही पदेन अध्यक्ष होता है। इसलिए इसमें कोई शंका वाली बात नहीं है। सभापति धर्मलाल कौशिक ने कहा कि इस संबंध में प्वाइंट प्रश्र पूछे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का जवाब आ रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जम्बूरी का काम दो चरणों किया गया है, पहला नेशनल स्काउट एवं गाइड द्वारा राष्ट्रीय स्तर के मानकों के आधार पर ठेके दार को काम दिया गया है, ताकि इनमें कोई गड़बड़ी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह राशि डीपीआई को स्थानांतरित की गई है, जिसका भुगतान अधिकारियों के द्वारा किया गया।
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि शिक्षा मंत्री का जवाब संतोष पूर्वक नहीं आ रहा इसलिए हम सदन का बर्हिगमन कर रहे हैं। विपक्ष के सदस्यों ने भ्रष्टाचार की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए सदन से चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें 5 करोड़ का घोटाला हुआ है। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि यह मामल मेरे क्षेत्र का है, इसलिए शिक्षा मंत्री ठेके को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जम्बूरी कार्यक्रम के दौरान भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रायपुर में मुझे ही अध्यक्ष घोषित किया था। शिक्षा मंत्री ने दिसम्बर माह में अलग-अलग तिथियों का हवाला दिया, इसमें अपने नियुक्ति तथा टेण्डर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जम्बूरी को कोई घोटाला, घपला नहीं हुआ है।
आर. शर्मा
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

