0 संत शिरोमणि सतगुरू रविदास के 650 वें प्राकट्य उत्सव पर तीन दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न
रायपुर, 18 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के पश्चात छत्तीसगढ़ क्षेत्र संचालक ने जागृति भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 13, 14 एवं 15 मार्च को माधव श्रृष्टि सवालखा हरियाणा में सम्मेलन सम्मपन्न हुआ। जिसमें संत शिरोमणि सतगुरू संत रविदास के 650 प्राकट्य उत्सव पर देश भर से 1438 प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें क्षेत्र, प्रांत, टोली कार्यविभागों के क्षेत्र प्रमुख विभाग प्रचारक एवं अन्य सदस्य शामिल हुए। संघ के सर्वाेच्च पदाधिकारी टोप लाल वर्मा एवं प्रांतीय सरसंचालक डॉ. पुर्णेन्दु सक्सेना ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता में बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के संविधान में भी परिवर्तन हुआ है। देश में 924 जिलों में 6602 खंडों में 6127 खंड शाखायुक्त हैं। इस वर्ष शाखायुक्त मंडलों की संख्या में 1535 की वृद्धि हुई। वर्तमान में 32305 मंडल तथा 2523 नगर शाखायुक्त है। देशभर में कुल 55683 स्थानों पर 40800 विद्यार्थी और महाविलयीन शाखा में 88949 शाखा है। कार्यकर्ताओं द्वारा 32606 साप्ताहिक मिलन एवं 13211 संघ मंडली संचालित की जा रही है। देश भर में 38081 सेवा बस्तियों में से 9576 खाशायुक्त सेवा बस्तियां हैं। देश भर में कुल 105 शिक्षावर्ग और कार्यकर्ता विकासवर्गाे में 21526 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ में 34 जिलों में 1643 स्थानों में 2188 शाखा लग रही है। टोपलाल वर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 100 वर्ष के कार्यों का लेखा जोखा हेतु गृहसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें 37 प्रांतों के 389465 ग्रामों और 31143 बस्तियों के 10 करोड़ से अधिक घरों में संपर्क किया जा चुका है। 11 प्रांतों में संपर्क अभियान चल रहा है।
एस शर्मा
0

