गोरखपुर 18 March, (Rns) । तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आए नव दंपती और दो बच्चियां गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से खोराबार थाना पुलिस दंपती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरु अस्पताल और बच्चियों को एम्स ले गई।
रात में उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई। खोराबार थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है चालक की तलाश चल रही है।
रामपुर डाड़ी निवासी मितेश की एक माह पहले शादी हुई थी। मंगलवार की शाम पत्नी सोनम और भाई अंकेश की बेटी तन्नू व खुशी को साथ लेकर मितेश नौकायन घूमने आए थे। रात करीब आठ बजे पत्नी व दोनों भतीजी को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे।
देवरिया बाईपास फोरलेन पर सिक्टौर में करमहिया टोला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नव दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

