परिवार के अन्य 3 लोगों की हालत गंभीर*
मैनपुरी 18 March, (Rns) । जिले के थाना कुरावली क्षेत्र स्थित आठपुरा गांव में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हुआ। मकान की दीवार के साथ टिनशेड गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना के समय पूरा परिवार टिनशेड के नीचे सो रहा था, तभी अचानक मलबे की चपेट में आने से 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्षीय मासूम दिलीप और 13 वर्षीय देवी ने दम तोड़ दिया।
इस हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है।

