रायपुर, 18 मार्च (आरएनएएस)। राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गटर की सफाई के दौरान तीन सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया हुए अस्पताल प्रबंधन, काम कराने वाली एजेंसी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफ ाई के नाम पर किसी व्यक्ति की मौत हो जाए यह छोटी घटना नहीं है। पार्टी मीटिंग के लिए भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।बता दें कि मंगलवार को रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक की सफ ाई करने अंदर उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। तीनों मृतक सिमरन सिटी के रहने वाले थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से झूमाझटकी भी हुई, जो देर रात तक जारी रही। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि मजदूर कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
००००

