जौनपुर 18 मार्च (आरएनएस )। कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पीÓ का कायस्थ समाज के लोगों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कायस्थ बंधुओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिवध्जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंकज श्रीवास्तव का सभासद पद पर नामित होना पूरे कायस्थ समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंकज समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर जय आनंद , आशीष श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव ने न उन्हे कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनसेवा को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पीÓ ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में जिन लोगों का सहयोग और समर्थन मिला है, वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। श्याम रतन श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम सहित अनेक गणमान्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। संचालन महासचिव संजय अस्थाना द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

