जौनपुर 18 मार्च (आरएनएस )। इस वर्ष भी गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल जलालपुर कस्बा स्थित द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद के आवास पर इफ्तार पार्टी में मंगलवार शाम को देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कस्बा के व्यापारी रतन लाल मौर्या ने कहा कि हम क्षेत्रवासियों का यह हमेशा प्रयास है कि आपसी सौहार्द बना रहे हम लोग एक दूसरे के समुदाय के समस्त त्यौहारों को मिलजुलकर मानते रहे है और आगे भी यह कायम रहेगा भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि एजाज भाई को इस तरह इफ्तार कराने के लिए बधाई है। क्लब संरक्षक संकठा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एजाज जी सभी समुदाय के लोगो को एक धागा में पिरो के चलते है इफ्तार के बाद हाफिज मेराज ने नमाज अदा की और सभी लोग मिलकर विश्व शान्ति के लिए दुआ मांगी इस अवसर पर परवीन हॉस्पिटल के डा अकील अहमद, इमरान, प्रेम बहादुर, इकराम, मोहमद आरिफ आदि लोग रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

