जौनपुर 18 मार्च (आरएनएस )। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि केशलाल ने ए कहा कि यह शिविर युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता आत्म प्रकाशधर द्विवेदी ने कहा,ष्आज का युवा यदि रील लाइफ की चमक से निकलकर रियल लाइफ की चुनौतियों को स्वीकार करेगा, तभी समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव होगा।ष्अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, ग्राम सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

