लखनऊ 18 मार्च (आरएनएस)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कैंट स्थित आवास पर आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में अखिलेश यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और मिली-जुली संस्कृति है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटना ही हिन्दुस्तानियत की असली पहचान है। होली और ईद जैसे पर्व समाज को जोडऩे का काम करते हैं और हमें इस भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जितना मेल-जोल और आपसी सम्मान बढ़ेगा, देश उतनी ही तेजी से तरक्की करेगा।कार्यक्रम में मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने नमाज की अगुवाई की। इफ्तार के दौरान सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।इफ्तार पार्टी में विधायकगण फरीद किदवई, नासिर कुरैशी, नवाब जान, इरफान सोलंकी, रविदास मेहरोत्रा, जासमीर अंसारी, रूमी हसन, नसीम सोलंकी, शहजिल इस्लाम और अताउर्रहमान सहित वरिष्ठ नेता सलामतुल्ला, पूर्व एमएलसी सुनील साजन, प्रवक्ता अनुराग भदौरिया, नवाजिश मंजूर, सीएल वर्मा तथा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत भी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

