गोरखपुर 18 मार्च (आरएनएस)। गोरखपुर,चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नवसंवत्सर के अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर दक्षिणी द्वारा पथ संचलन निकाला गया, पथ संचलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया, संघ की पारंपरिक गणवेश में जुटे स्वयंसेवकों ने बैंड के धुन के साथ जब स्वयंसेवक निकले तो स्वयंसेवकों के कदमताल और अनुशासन जिस जगह से गुजरा सभी लोग देखते रहे, पथ संचलन के पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कालेज में स्वयंसेवक एकत्रीकरण हुआ जहां बौद्धिक कार्यक्रम और आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया, स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो शांति का प्रतीक है, भारत ही है, जो आज के समय में हिंदुतान में युद्ध जैसा माहौल हैँ उसे शांत कर सकते है, साथ ही नव वर्ष की बधाई भी दिया रमेश जी ने. पथ संचलन महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोलघर से निकल कर हरिओम नगर तिराहा,आंबेडकर चौक,शास्त्री चौक,कचहरी चौक, टाउनहॉल, बैंक रोड,विजय चौक,गणेश चौक होते हुए पुन: महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में पहुंच समाप्त हुई।।जगह जगह समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

