बस्ती 18 मार्च (आरएनएस)। बुधवार को समता मंच द्वारा चलाए जा रहे यूजीसी सशक्त कानून बने और लागू हो समता सम्मेलन के क्रम में प्रेस क्लब सभागार में समता सम्मेलन संपन्न हुआ। कामरेड रीता ने अध्यक्षता और संचालन कामरेड रामलौट ने किया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप मेंं सम्बोधित करते हुये भाकपा माले नेता कामरेड राकेश सिंह ने कहा यूजीसी कानून जाति उत्पीडऩ,दमन के खिलाफ कानून को कोर्ट द्वारा लगाए गया रोक दुर्भाग्यपूर्ण है। कोर्ट द्वारा लगाया गया रोक हटाया जाना चाहिए,जिससे समाज में समता कायम हो। कहा कि यदि समय से सरकार नही लागू करती है तो आगे बड़ा आंदोलन होगा। विशिष्ट वक्ता इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश नेता कामरेड राजू गुप्ता ने कहा प्रदेश व देश में नौजवानों में काफी गुस्सा है समय से यूजीसी लागू कानून नहीं लागू हुआ तो नौजवानों का गुस्सा रोड पर दिखाई पड़ेगा। कामरेड श्याम मनोहर जायसवाल, भाकपा के जिला सचिव का.अशर्फी लाल का. चंद्रभान समाजवादी नेता का रामशंकर निराला,डा.कैलाशचंद शर्मा,अंकुर गौतम, आदि लोगों ने सम्मेलन को संबोधित किया ।जानकी प्रसाद राव, बुद्धि प्रकाश अधिवक्ता, राजारमपुर पूर्व प्रधान, इंकलाबी नौजवान सभा नेता सुनील कुमार प्रजापति, उदयराज यादव, राजाराम वरुण, राजकुमार प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद लेनिन, राम प्रकाश जिला अध्यक्ष अर्जक, राधेश्याम अर्जक ,ज्ञान दास कनौजिया,राजेंद्र प्रसाद लेनिन आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

