—- मृतक पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा दे सरकार:- अजय सिंह।
—- अभा पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर द्वारा श्रद्धांजलि सभा हुआ आयोजन।
कुशीनगर, 18 मार्च (आरएनएस)। जनपद के बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित एक होटल में अभा पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत पत्रकार धनंजय पाण्डेय व शम्भू मिश्रा को पत्रकारों ने उनके चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृतक के परिजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि जनपद के दो होनहार पत्रकारों का मार्ग दुर्घटना में निधन से प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के कलमकारों में शोक व्याप्त है। उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति है। अपील किया कि परिवार को मदद के लिए सभी पत्रकार साथी आगे आएं। संगठन के जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा ने कहा कि घटना से हम सभी काफी दु:खी हैं। पत्रकार हित में सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें। इस दौरान बृज बिहारी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जिला सचिव पावन कुमार शर्मा, जिला सचिव ज्ञानेश्वर बरनवाल, तहसील अध्यक्ष कामख्या नारायण मिश्र, मनीष कुमार यादव, सतीश कुमार सिंह, आलोक कुमार तिवारी, दिनेश कुमार ओझा, संदीप कुमार सिंह, मोहन वर्मा, मस्तराज शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, उमर फारूक अंसारी, मुन्ना अंसारी, सोनू कुमार शुक्ला, संदीप जायसवाल, चंद्रशेखर शुक्ला, गोविंद पटेल, मणिंद्र कुमार, सरफराज आलम, विजय कुमार तिवारी, मेराज अहमद सहित पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिजनों को ईश्वर से इस दु:ख को सहने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

