कुशीनगर, 18 मार्च (आरएनएस)। जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर नम्बर प्लेट बदलकर 01 अदद आयशर डीसीएम ट्रक में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जाए जा रहे कुल 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब चंडीगढ निर्मित वाहन सहित कुल कीमत लगभग 23 लाख रुपये के साथ 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे 18 मार्च को पडरौना कोतवाली पुलिस ने 01 अदद आयशर ट्रक जिसका नम्बर प्लेट बदलकर व चेचिस नम्बर खुरचकर एक डीसीएम ट्रक में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जाए जा रहे कुल 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की अंग्रेजी शराब 45 पेटी प्रत्येक में 48 बोतल, प्रत्येक की धारिता 180 एमएल व ब्लू स्ट्रोक एक्सक्यूजिट व्हिस्की अंग्रेजी शराब 30 पेटी प्रत्येक में 48 बोतल, प्रत्येक बोतल की धारिता 180 एम.एल कुल 648 लीटर चंडीगढ निर्मित के साथ 01 अभियुक्त प्रदीप ढाका पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम रसोडा थाना सदर झुंझनू जनपद झुंझनू राजस्थान को बांसी चौकी बैरियर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा पंजीब चंडीगढ से सस्ते दामो पर अंग्रेजी शराब खरीदकर एक आईशर डीसीएम ट्रक में जिसका नम्बर प्लेट बदलकर व चेचिस नम्बर खुरचकर डीसीएम के केबिन में बने गुप्त बाक्स में छिपाकर अवैध शराब को बिहार ले जाते है तथा उक्त शराब को आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिये बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेंच देते है। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 60/63/72 श्व& ्रष्ह्ल 341(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उ0नि0 प्रदीप कुमार चौकी प्रभारी बांसी, का0 चन्दन यादव, का0 राजेश यादव, का0 गोविन्द यादव शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

