-मीसा गांव से नेशनल हाइवे तक जाने वाली गड्ढा युक्त सड़क का मामला
सोहावल-अयोध्या 18 मार्च (आरएनएस)। जनपद के मीसा गांव में रहने वाले प्रवासी भारतीय ओम प्रकाश पांडेय ने अपने गांव को जाने वाली सड़क निर्माण के लिए इंडोनेशिया से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए निर्माण की गुहार लगाई है। क्षेत्र में विकास की पोल खोलने वाली यह सड़क मीसा पासियन पुरवा,गोरइया देव होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को जोडऩे वाली सड़क है।इंडोनेशिया में रहकर इंजीनियर के रूप में कार्यरत श्री पांडे बीते दिनों अपने पैतृक गांव मीसा आए हुए थे। उन्हें गांव तक पहुंचने में सड़क की बदहाली के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ा। योगी सरकार में विकास के दावों को आईना दिखाने वाली यह सड़क आज तक किसी जनप्रतिनित के निगाह में नहीं आई।किसी ने इस सड़क को बनवाने की पहल ही नहीं की। इस बात को लेकर की गई शिकायत को आज अहमियत मिल रही है और सड़क से जुड़े दर्जन भर गांव के लिए एक उम्मीद जगी है कि शायद सड़क का निर्माण हो जाए।जिससे क्षेत्रीय लोगों को समस्या से मुक्ति मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

