सोहावल-अयोध्या 18 मार्च (आरएनएस)। दि आयुष्मान फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी पवन पटेल ने होली पर्व के उपरांत एक बार फिर विधानसभा परिसर में विधानसभा उप सचिव नीरज कुमार सचान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्यों में से एक ऋषभ पांडेय भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पवन पटेल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें विशेष रूप से गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर प्रकाश डाला गया।उप सचिव नीरज कुमार सचान ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ऋषभ पांडेय ने भी संस्था की गतिविधियों और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी ने मिलकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

