गोसाईंगंज-अयोध्या 18 मार्च (आरएनएस)। गोसाईंगंज कस्बे से सटे ग्रामसभा चिरकिटहा गाँव के तालाब के किनारे लगे पेड़ को चोरों ने काटकर पार कर दिया।मामले की शिकायत ग्राम प्रधान रीमा वर्मा ने कोतवाली पुलिस से किया है।दिए गए तहरीर में ग्राम प्रधान रीमा वर्मा का कहना है कि उनके ग्रामसभा चिरकिटहा के मजरे पांडे का पूरा में सरकारी तालाब मौजूद है।जिसके किनारे तमाम छायादार पेड़ लगे हुए है।मंगलवार को अज्ञात चोरों ने तीन पेड़(दो सफेदा व एक सागौन)को काटकर उठा ले गए।एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक मामले की शिकायत मिली है,पड़ताल कराई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

