-प्राथमिक विद्यालय बरौली प्रथम के बच्चों का 12 वर्षों से लगातार हो रहा चयन
अयोध्या 18 मार्च (आरएनएस)। प्राथमिक विद्यालय बरौली प्रथम विकास खण्ड सोहावल से इस बार भी दो छात्रों कनिष्का एवं उत्कर्ष का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है।उत्कर्ष पोलियो ग्रस्त भी है लेकिन उसकी मेहनत ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से लगातार बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो रहा है अभी तक कुल 17 बच्चों का चयन हो चुका है।पूजा सिंह ने इसका श्रेय बच्चों की मेहनत और विद्यालय के शिक्षक आनंद तिवारी, कविता रानी, प्रीति सिंह , सावित्री देवी के कुशल मार्गदर्शन एवं ग्राम प्रधान शांति देवी व राजकिशोर के सहयोग को दिया। प्रधानाध्यापिका ने संस्था हइजब ,सौमित्र दुबे,किरन संधू जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।विद्यालय की इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रविता राव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी जिलामंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह, ज्ञानस्वरूप सिंह, शैलेंद्र वर्मा,समीर सिंह, जमाल अहमद,धर्मवीर चौहान आवेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है

