अयोध्या 18 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शामिल होकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर तथा महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस अवसर पर मोहम्मद आमिर ने कहा कि रमज़ान का महीना हमें सब्र, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और इस तरह के कार्यक्रम उसी भावना को दर्शाते हैं। महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा ने कहा कि रोज़ा इफ्तार जैसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी रोज़ेदारों को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह महीना हमें दूसरों की मदद करने और इंसानियत की सेवा करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, जिओ हैदर, बसंत मिश्रा, अशोक कुमार राय, डी एन वर्मा, मोहम्मद बशीर, मिस्बाह उल हक, हुजैफा असलम , तारिक रुदौलवी ,पंकज सिंह , मोहम्मद असलम शोएब अख्तर शेर, आरिफ अंसारी मोहम्मद इमरान बिलाल अहमद सैफ मोहम्मद शकील ताज मोहम्मद अनेक रोजेदार एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

