नई दिल्ली, 18 मार्च (आरएनएस)। भारत वेब3 एसोसिएशन (BWA) ने नई दिल्ली में वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स (VDA SPs) के लिए अपडेटेड एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटरिंग द फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म (एएमएल/सीएफटी) गाइडलाइंस के ऑपरेशनलाइजेशन पर एक क्लोज्ड-डोर वर्कशॉप आयोजित की। कार्यक्रम में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट–इंडिया (FIU-IND) के अधिकारी और PMLA के तहत रजिस्टर्ड रिपोर्टिंग एंटिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए। वर्कशॉप में FIU-IND के डायरेक्टर श्री अमित मोहन गोविल ने चीफ गेस्ट के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वर्चुअल डिजिटल एसेट सेक्टर में एएमएल/सीएफटी नियमों का सही तरीके से पालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत कम्प्लायंस सिस्टम न केवल देश की फाइनेंशियल सिस्टम की इंटीग्रिटी बनाए रखते हैं, बल्कि इस नए सेक्टर में भरोसा भी बढ़ाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री और रेगुलेटर्स के बीच लगातार संवाद की जरूरत पर भी जोर दिया।
इस वर्कशॉप का उद्देश्य FIU-IND और इंडस्ट्री के बीच अपडेटेड गाइडलाइंस को समझने और लागू करने को लेकर स्पष्टता बढ़ाना था। चर्चा में कम्प्लायंस की तैयारी, निगरानी को बेहतर बनाने और रिपोर्टिंग एंटिटी के सामने आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर फोकस किया गया। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट–इंडिया (FIU-IND) देश की राष्ट्रीय एजेंसी है, जो सस्पिशियस फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस से जुड़ी जानकारी को इकट्ठा करने, उसका विश्लेषण करने और संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाने का काम करती है। PMLA के तहत स्थापित यह संस्था मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग से निपटने में अहम भूमिका निभाती है। FIU-IND घरेलू एजेंसियों, रेगुलेटरी संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ मिलकर फाइनेंशियल अपराधों की रोकथाम पर काम करती है और रिपोर्टिंग एंटिटी के कम्प्लायंस की निगरानी भी करती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

