प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रयागराज नगर निगम के नव नियुक्त सभी दस नामित पार्षदों का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर पार्षदों का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान नामित पार्षदों ने अपने अपने संगठनात्मक दायित्वों कार्यों के अनुभव को भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बांटा।
इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन ने आपके कामों को जांचा परखा और आपको नामित पार्षद के रूप में सम्मान दिया। कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। काम के बल पर हम कहीं भी पहुंच सकते हैं। अभी 15 मार्च को आयोजित हुए होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का अथाह परिश्रम रहा इसके लिए समस्त कार्यकर्ता आभार के पात्र हैं।
जिन नामित पार्षदों का अभिनंदन हुआ उनमें स्वारिका भरद्वाज शिवगनगर कालोनी, श्याम चंद्र हेला राजापुर, दुर्गेश नंदिनी काला डांडा हिम्मत गंज, राजेश कुशवाहा खुल्दाबाद, अखिलेश सिंह राजरूपपुर, बब्बन प्रजापति कृष्णा नगर कीडगंज, दिलीप केसरवानी काजीपुर नैनी (प्रयागराज महानगर), प्रवीण भारतीय नेवादा हास्टिंग रोड, अरुण कुमार मिश्रा आवास विकास कालोनी झूंसी व लाल बहादुर साहू टीएसएल नैनी से नवनियुक्त नामित पार्षद शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। डॉ शैलेष पांडेय, प्रमोद मोदी, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, अमन शर्मा, आनंद दुबे आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

