प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। मुक़द्दस माहे रमज़ान के अब तक अठ्ठाईस रोज़े मुकम्मल हो गए हैं। अल्लाह के बन्दों ने जमकर इबादत व तिलावत ए कलाम ए पाक किया और अल्लाह से क़ुरबत का कोई भी मौक़ा नहीं छोड़ा गऱीबों मिस्कीनो और ज़रुरतमन्दों की हर छोटी बड़ी ज़रूरत को पूरा कर अल्लाह का शुक्र अदा किया कि ऐ रब तुने मुझे इस क़ाबिल बनाया की मैं लोगों की मदद कर सका। ऐसे ही हम बन्दों पर मेहेरबान रहे मेरे परवरदिगार।
उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार अठ्ठाईसवें रमज़ान पर भी करैली, दरियाबाद, रानी मण्डी, शाहगंज, अकबरपुर, रसूलपुर, हटिया, बहादुरगंज, बख्शी बाजार, बरनतला, मिन्हाजपुर आदि मुस्लिम इलाक़ों में जहां लोगों ने रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सवाब कमाने का मौक़ा पाया वहीं आस पड़ोस के घरों में इफ़्तारी पहुंचाई गई।
आज 19 मार्च को माहे रमज़ान का उन्नतिसवां दिन है और अगर आज चांद दिखाई दिया तो शुक्रवार को ईद मनाए जाने की संभावना है। अन्यथा तीसवीं रमज़ान शुक्रवार और माहे मुक़द्दस का अंतिम जुमा भी हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर से जुम्मतुल विदा की नमाज़ अदा की जायगी और शनिवार को ईद उल फितर की नमाज़ अदा होगी। यह इत्तेफाक़ भी होगा कि एक माह के रमज़ान में पांच जुमा पड़ा।ओलमा ने लोगों से चांद देखने की अपील की है।
बाक्स
ईदगाह सहित तमाम मस्जिदों में नमाज़ ए ईद उल फितर का समय
सुन्नी समुदाय
ईदगाह सुबहा 9 बजे
शाही मस्जिद मीरापुर सुबहा 7:30
चौक जामा मस्जिद सुबहा 8:30
मस्जिद खानकाह दायरा शाह अजमल सुबहा 10:30
शाह वसी उल्लाह रौशन बाग़ सुबहा 9:30
शाही मस्जिद बहादुरगंज सुबहा 8:00
मक्का मस्जिद करैली सुबहा 8:00
वसीहाबाद मस्जिद सुबहा 8:00
अब्दुल्ला मस्जिद रेलवे स्टेशन सुबहा 8:00
ज़मीर मस्जिद करैली सुबहा 8:00
गौस मस्जिद साठ फिट रोड करैली 9:30
अबु बकर मस्जिद करैली सुबहा 6:30
मस्जिद मज़लूम शाह जानसेनगंज सुबहा 7:30
मस्जिद मदीना जानसेनगंज सुबहा 7:30
मस्जिद बड़ा ताजिया 7:45
शाही मस्जिद दारागंज सुबहा 8:00
मस्जिद ए तलहा चकिया सुबहा 7:30
मुन्ना मस्जिद करैली सुबहा 9:00
शाही मस्जिद मीरापुर सुबहा 7:30
मस्जिद अल फात्मा 7:20
शिया समुदाय की मस्जिदों में नमाज़ ए ईद उल फितर का समय
मस्जिद वज़ीर हसन करैली सुबहा 8:00
चक शिया जामा मस्जिद सुबहा 10:00
शिया जामा मस्जिद प्रीतमनगर 9:00
मुसल्ला ए ज़ीशान करैलाबाग़ सुबहा 9:00
मस्जिद बीबी खदीजा करैली सुबहा 10:00
मस्जिद अमजदिया चक ज़ीरो रोड सुबहा 10:30
मस्जिद इमाम ए सज्जाद दरियाबाद सुबहा 8:30
मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाजार सुबहा 9:00
इबादतखाना अल खिजऱा रहमतनगर सुबहा 9:00
मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा करेली 8:00
मस्जिद ए नूर दायरा शाह अजमल सुबहा 9:30
मस्जिद अरब अली खां दरियाबाद सुबहा 10:00
क़दम रसूल दरियाबाद सुबहा 11:00
मस्जिद मौला अली दरियाबाद सुबहा 10:30
मस्जिद गुद्दा खां दरियाबाद सुबहा 8:45
मस्जिद इमाम रज़ा दरियाबाद 8:30
मस्जिद गदा हुसैन दरियाबाद सुबहा 9:00
मस्जिद तहसीलदार दरियाबाद सुबहा 9:30
मस्जिद चिराग अली दरियाबाद 7:30
बांध वाली मस्जिद चांचर नाला दरियाबाद सुबहा 9:30
दरगाह इमाम हुसैन दरियाबाद क़ब्रिस्तान 10:30
सैय्यद वाड़ा मस्जिद रसूलपुर 9:15
बैतुस्सलात करैली सुबहा 9:00
जमीयतुल अब्बास वीआईपी कालोनी करैली सुबहा 9:00
मौसम के अनुसार समय में परिवर्तन हो सकता है।

