प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। पूर्व खिलाडिय़ों की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन बुधवार को मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज (एमआईसी) मैदान पर हुआ। इफ्तार में पूर्व एवं वर्तमान हॉकी और क्रिकेट खिलाडिय़ों के अलावा एमआईसी मैदान पर अभ्यास करने वाले दोनों खेलों के प्रशिक्षु शामिल हुए।
नमाज के बाद सभी ने मुल्क में अमन-चैन और आपसी भाईचारा बनाये रखने की दुआ की। इफ्तार में एमआईसी के प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, अकील अब्बास रिज़वी, शाहिद कमाल खान, रियाज़ खान, कुतुबुद्दीन, जुनैद अहमद, मोहम्मद आरिफ, आमिर सईद, जुल नूरैन, मोहम्मद असलम अंसारी, रेहान वारिस आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

