नितीश का अर्धशतक, सचिन का हरफनमौला खेल
प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और भानु प्रताप सिंह क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मनीष देब बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किया। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की जीत में नितीश पाल (87 रन, 52 गेंद, 10 चौके), सचिन पाल (69 रन, 37 गेंद, चार छक्के एवं दो विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
बुधवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने अपने मैदान पर खेले गए मैच में 40 ओवर में 7 विकेट पर 288 रन (नितीश पाल 87, सचिन पाल 69, ओम तिवारी 35, परीक्षित द्विवेदी 27, आदित्य पाल 3/54, यश श्रीवास्तव 2/38) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब की टीम 22.1 ओवर में 148 रन (अमित कुमार 64 नाबाद, संजीव कुमार 24, आदर्श तिवारी 4/50, मोनू कुमार 3/39, सचिन पाल 2/23) पर सिमट गई। मैच में राहुल सिंह व अजय कुमार अंपायर एवं आशीष भारती स्कोरर रहे।
चक हरिहरगंज झूंसी मैदान पर श्री सहायक क्लब ने 27.5 ओवर में 117 रन (ऋषभ 36, मनीष चौहान 15, अथर्व यादव 3/22, दिव्यांशु यादव 3/28, सौरव यादव 2/11, दिव्यांश यादव 2/19) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 16 ओवर में चार विकेट पर 118 रन (ऋषि यादव 33, दिव्यांशु यादव 30, सौरव 25 नाबाद, धीरेंद्र यादव 19, अनुराग 3/29, शौर्य 1/06) बना लिए। मैच में हितेश श्रीवास्तव व रामचंद्र यादव अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

