प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बूथ जीतो चुनाव जीतो की तैयारी के बावत सेक्टर बूथ के गठन हेतु बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। बहुजन नायक नायक कांशीराम साहब ने बहुजनों के अंदर सत्ता की भूख और देश का हुक्मरान बनाने की ललक पैदा की।
आईपी रामबृज ने आगे बताया कि आगामी 14 अप्रैल को हाईकोर्ट के पास स्थित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर समानता के संघर्ष का डा. अम्बेडकर मेला लगाया जा रहा है। मेले में आजाद समाज पार्टी की एकजुटता के साथ बाबासाहेब की जयंती मनाना आगामी चुनाव की ताकत का एहसास कराएगा। उन्होंने कहा कि जनपद की बारह सीटों पर हर हाल में जीत दर्ज करनी है। उन्होंने कहा कि आसपा दबे कुचले समाज की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ रही है।
इस अवसर पर मुकेश पासी, राधेश्याम, मुन्नी लाल, आकाश, नरेश, लक्ष्मी देवी, सोनकली, अनारकली, मीना, रेखा, मनीषा, अंगूरा, सूरजकली, उर्मिला, मोहानी, विटोला, अंगूरा, मीरा, मंजू, शिवकली के साथ दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

