नई दिल्ली ,19 मार्च (आरएनएस)। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और स्वतंत्र निदेशक अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बैंक में कुछ घटनाओं और प्रथाओं को अपने व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं बताया है। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
15 मार्च को लिखे अपने इस्तीफे पत्र में चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने जो बदलाव और घटनाक्रम देखे, वे उनके सिद्धांतों से मेल नहीं खाते, इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद छोडऩे का फैसला किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई अन्य कारण नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में किसी खास मुद्दे का उल्लेख नहीं किया, लेकिन गवर्नेंस और आंतरिक प्रक्रियाओं को लेकर उनकी टिप्पणी बैंक के कामकाज पर सवाल खड़े कर सकती है।
अपने पत्र में चक्रवर्ती ने बोर्ड और प्रबंधन का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और बैंक के मिडिल व जूनियर स्तर के कर्मचारियों की ऊर्जा और क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यही टीम भविष्य में एक नए और बेहतर संगठन की नींव रख सकती है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

