मेरठ 19 मार्च (आरएनएस)। मवाना का सठला गांव एक बार फिर से अवैध आतिशबाजी को लेकर सुर्खियों में आया है। पुलिस ने घेर में अवैध रूप से चलाई जा रही पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारकर संचालक सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सठला गांव में नफीस पुत्र जमील के घेर में छापा मारा। जहां पुलिस को मौके पर कई कारीगर अवैध पटाखे बनाते मिले। पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार करते हुए कई कारीगरों को भी हिरासत में लिया है। मौके से 21 किलो सिल्वर पाउडर, पांच किलो बना हुआ मसाला, 1400 बनी हुई नलकी और भारी मात्रा में खाली नलकी सहित पटाखे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है। बताते चले कि इससे पहले भी कई बार पुलिस सठला गांव में छापा मार कर आतिशबाजी का भंडार पकड़ चुकी है। मवाना का यह गांव अवैध पटाखे बनाने के लिए आसपास के कई जनपदों में कुख्यात है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

