मेरठ 19 मार्च (आरएनएस)। एंटी करप्शन डिपार्टमेंट की टीम ने कंकरखेड़ा स्थित पूर्व सैनिक कल्याण निगम के कार्यालय में छापा मारकर एक बाबू को 50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कंकरखेड़ा पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दरअसल, दो दिन पहले एक पीडि़त ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराई थी। पीडि़त के मुताबिक रोहटा रोड वर्णिका सिटी कॉलोनी का रहने वाला शक्ति सिंह कंकरखेड़ा डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में स्थित पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड में बाबू है। पीडि़त का आरोप था कि शक्ति सिंह उसका काम कराने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन डिपार्टमेंट की टीम ने डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के कार्यालय की घेराबंदी करके पीडि़त को रिश्वत के 50 हजार की रकम लेकर बाबू शक्ति सिंह से मिलने भेजा। जैसे ही बाबू शक्ति सिंह ने रिश्वत की रकम ली, तभी एंटी करप्शन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन में आरोपी को कंकरखेड़ा पुलिस के सुपुर्द करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

