मेरठ 19 मार्च (आरएनएस)। जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए एसएसपी अविनाश पांडेय ने कड़ा एक्शन लिया है। जिसके चलते विभिन्न थानों में तैनात 11 दारोगाओं का तबादला करते हुए इधर से उधर किया गया है। एसएसपी ने महावीर सिंह को ब्रह्मपुरी, गोविंद सिंह को मेडिकल, हरिराम को नई बस्ती टीपीनगर, नरेंद्र कुमार को क्यूआरटी पुलिस लाइन, अमित कुमार को सूरजकुंड चौकी, विस्मिता चौधरी को वेदव्यासपुरी, शिवेंद्र सिंह को जानी, जगीर सिंह को साइबर सेल, मोनू त्यागी को मॉनिटरिंग सेल, प्रेम गौतम को मलियाना और आलोक मिश्र को लोहियानगर थाना ट्रांसफर किया है। तबादला किए गए सभी दरोगाओं को तत्काल दूसरे थाने में ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

